| |

दीप जलाए तेरे नाम के माँ

  • Deep Jalaye Tere Naam Ke Maa

दीप जलाए तेरे नाम के माँ, अब तुम भी आ जाना-०२
फूल बिछाए चौखट पर माँ, चरण कमल धर जाना,
दीप जलाए तेरे नाम के माँ, अब तुम भी आ जाना,
आओ माँ आओ माँ, मेरी माँ लक्ष्मी आओ माँ।

कुमकुम से गहरी रंगी है, रंगोली में कमल खिला,
बिजली की लारियों से मैया, घर का हर कोना सजा,
कुमकुम से गहरी रंगी है, रंगोली में कमल खिला,
चांदी की थाली में मैया, रोली अक्षत सजाए है,
तेरी आरती करने खातिर, घी के दीप जलाए हैं,
तेरी पायल की रुनझुन से, आँगन को महकाना,
दीप जलाए तेरे नाम के माँ, अब तुम भी आ जाना-०२
फूल बिछाए चौखट पर माँ, चरण कमल धर जाना।

आज दिवाली आई है माँ, जगमग सारे द्वार हुए,
तेरे स्वागत में लक्ष्मी मैया, घर में मंगल गीत हुए,
आज दिवाली आई है माँ, जगमग सारे द्वार हुए,
माँ के हाथों में पूजा थाली, बच्चों के मुख मुस्कान है,
तेरे चरणों की आस में मैया, खुश सारा परिवार है,
सबके जीवन में महारानी सुख के दीप जलाना,
दीप जलाए तेरे नाम के माँ, अब तुम भी आ जाना-०२
फूल बिछाए चौखट पे माँ, चरण कमल धर जाना।

जय माँ महालक्ष्मी,
तेरे आने की आस में माँ, आज सारा घर सजाया है ।

तेरे स्वागत में द्वार सजाया माँ, अब तो मेरे घर आ जाना-०२
फूलों की माला दीपों की ज्योति, अपनी कृपा बरसा जाना,
तेरे स्वागत में द्वार सजाया माँ, अब तो मेरे घर आ जाना,
आओ माँ आओ माँ, मेरी महालक्ष्मी आओ माँ।

और इसे भी देखें : आओ लक्ष्मी मैया मेरे घर दिवाली है

लाल गुलाबों से सेज सजाई, कमल के फूल बिछाए हैं,
चांदी की थाली में मैया, घी के दीप जलाये हैं,
लाल गुलाबों सेज सजाई, कमल के फूल बिछाए हैं,
मंगल गीत सुनाये सखियाँ, घर में बजे बधाई,
तेरे आने की आस में मैया, आज दिवाली आई,
अपने पायल की रुनझुन से, सारा आँगन महकाना,
तेरे स्वागत में द्वार सजाया माँ, अब तो मेरे घर आ जाना-०२


मिलते-जुलते भजन...