धन प्राप्ति श्री कुबेर भजन
गौरी गौरी करे भक्तों पे, शंकर ले संज्ञान-०२
संतन पर कृपा करते हैं, श्री कुबेर भगवान,
कलह क्लेश सभी हरते हैं, श्री कुबेर भगवान,
जय जय कुबेर जय श्री कुबेर, जय जय कुबेर नमः-०२
लक्ष्मी माता उस घर जाए, जिस घर पूजे कुबेर,
जो कुबेर का दीप जलाये, धन का लगता ढ़ेर,

दीन दयाल श्री दिग्पाल, लोकपाल भगवान,
संतन पर कृपा करते हैं, श्री कुबेर भगवान-०२
जय जय कुबेर जय श्री कुबेर, जय जय कुबेर नमः-०२
धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को सुनें : अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र
सकल जगत के पालनहारी, धन्वंतरि कुबेर,
नकुल सवारी, मोहन भोग के आहारी कुबेर,
सकल जगत के पालनहारी, धन्वंतरि कुबेर,
नकुल सवारी, मोहन भोग के आहारी कुबेर,
देव और दानव पूजन करते, मांगते हैं वरदान,,