| |

रौशन कर दो जीवन मेरा लक्ष्मी जी

  • Roushan Kar Do Jeevan Mera Lakshmi Ji

ॐ महालक्ष्म्यै नमो नमः।
ॐ महालक्ष्म्यै नमो नमः।
ॐ महालक्ष्म्यै नमो नमः।
ॐ महालक्ष्म्यै नमो नमः।

रौशन कर दो जीवन मेरा, छाया घोर अँधेरा-०२
लक्ष्मी मैया भाग्य जगा दो, घर में करो बसेरा,
रौशन कर दो जीवन मेरा, छाया घोर अँधेरा-०२

कमल के ऊपर आसन तेरा, स्वर्ग लोक की वासी,
धरती अम्बर दसो दिशाएं, तेरे चरणों की दासी,
देवी देवता शुभ चरणों में, आकर डाले डेरा-०२
लक्ष्मी मैया भाग्य जगा दो, घर में करो बसेरा,
रौशन कर दो जीवन मेरा, छाया घोर अँधेरा-०२

जय महालक्ष्मी नमो नमः।
जय महालक्ष्मी नमो नमः।

यश वैभव दे करके मैया, जग में मान बढाती,
ऊँचा पद सम्मान दिलाती, सारी दोष दिलाती,
तेरी दरश से कट जाता है, जन्म-जन्म का फेरा-०२
लक्ष्मी मैया भाग्य जगा दो, घर में करो बसेरा,
रौशन कर दो जीवन मेरा, छाया घोर अँधेरा-०२

और इस भजन को भी देखें: लक्ष्मी जी आयीं मेरे द्वार

तेरे बिना सब सूना-सूना, सुखी हुई हर डाली,
तेरे आने से आ जाती, जीवन में हरियाली,
आन पधारो आँगन में मेरे, स्वागत है माँ तेरा-०२
लक्ष्मी मैया भाग्य जगा दो, घर में करो बसेरा,
रौशन कर दो जीवन मेरा, छाया घोर अँधेरा-०२


वीडियो यहाँ देखें : https://youtu.be/Azyw8Bglvw8

मिलते-जुलते भजन...