| |

माँ लक्ष्मी आई है

  • Maa Lakshmi Aayi Hai

सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर लक्ष्मी आई है,

सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है-०२
लक्ष्मी माता आई है, लक्ष्मी माता आई है-०२
लक्ष्मी माता आई है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी-०२
लक्ष्मी माता आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है।

पखारो इनके चरणों को, बहाकर प्रेम की गंगा-०२
बहाकर प्रेम की गंगा,
बिछा दो अपनी पलकों को,
बिछा दो अपनी पलकों को, मेरे घर लक्ष्मी आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है।

उमर आई मेरी आंखें, देखकर अपनी माता को-०२
देखकर अपनी माता को,
हुई रौशन मेरी गलियां,
हुई रौशन मेरी गलियां, मेरे घर लक्ष्मी आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है।

और इस भजन को भी देखें : माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा

तुम आकर फिर नहीं जाना, मेरी इस सूनी दुनिया से-०२
मेरी इस सूनी दुनिया से,
कहो हरदम यही सबसे,
कहो हरदम यही सबसे, मेरे घर लक्ष्मी आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है,
लक्ष्मी माता आई है, लक्ष्मी माता आई है-०२
लक्ष्मी माता आई है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी-०२
लक्ष्मी माता आई है,
सजा दो घर को गुलशन सा, लक्ष्मी माता आईं है-०५


मिलते-जुलते भजन...