मेरे मन में भी दुर्गा मेरे तन में भी दुर्गा
मेरे मन में भी दुर्गा मेरे तन में भी दुर्गा,
मेरे मन में भी दुर्गा मेरे तन में भी दुर्गा,
रोम रोम में समाया, माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में तेरा हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में तेरा हीं नाम रे।
जैसे शैलपुत्री में दुर्गा जैसे ब्रह्मचारिणी में दुर्गा,
तप और त्याग सिखाये, माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
जैसे चंद्रघंटा में दुर्गा, जैसे कुष्मांडा में दुर्गा,
शांति और सृजन में समाया माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
जैसे स्कंदमाता में दुर्गा, जैसे कात्यायनी में दुर्गा,
दुष्टों का नाश कर दे माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
जैसे कालरात्रि में दुर्गा, जैसे महागौरी में दुर्गा,
जग का अन्धकार मिटाये माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
जैसे सिद्धिदात्री में दुर्गा, जैसे जगदम्बे में दुर्गा,
सबको मोक्ष दिलाये, माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
जैसे दीपों में दुर्गा, जैसे ज्योति में दुर्गा,
मनमंदिर में समाया दुर्गा नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे।
और इसे भी देखें : माँ क्या याद मेरी आती नहीं
जैसे अम्बे में दुर्गा, जैसे भवानी में दुर्गा,
सारे पाप मिटाये माँ का नाम रे,
मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में माँ का हीं नाम रे,
हाय मेरी साँसों में अम्बे का हीं नाम रे-०२
