कैसा रास रचा मधुबन में भोले बन गए नर से नार
बोलिये शंकर भगवान की- जय हो !
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हां बन गए नर से नार, भोले बन गए नर से नार,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हो भोले बन गए नर से नार।
मोतियन मांग भरी भोले ने, बिंदिया लई लगाये-०२
हो कान में झुमका पहन भोले ने, लाली लई लगाये ,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
नाक नथनिया पहनी भोले ने, चुटिया लई लटकाये-०२
हाँ मोटे नैनन में बाबा ने, कजरा लियो लगाये,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हो कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार।
हाथ में चूड़ियां पहनी भोले ने, मेहंदी लई लगाये-०२
हो सोने के कंगन पहले भोले ने, गले में डोले हार,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हो कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार।
कमर करघनी पहनी भोले ने, पायल पहनी पाँव-०२
हाँ बजनी बिछिया पहन के भोले, चले मटकनी चाल,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हो कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार।
हाँ लहंगा पहना चोली पहनी, चुनरी लई लटकाये-०२
हाँ लम्बा घूँघट डाल के भोले, बने नवेली नार,
कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार-०२
हो कैसा रास रचा मधुबन में, भोले बन गए नर से नार।
और इस भजन को भी देखें: भज मन भोले भोले श्री भोले
हो आगे आगे चलीं है गौरा मैया, पीछे भोलेनाथ-०२
हो जाकर पहुंचे महारास में, पार्वती के साथ,