जटा में गंगा टपके ओ डमरू वाले

  • Jata Mein Ganga Tapke O Damru Wale

जटा में गंगा टपके ओ डमरू वाले-०४
ओ डमरू वाले जी ओ डमरू वाले-०२
छवि है जरा हटके ओ डमरू वाले-०४

कानों में कुण्डल की शोभा है न्यारी जी-०२
करते हैं बाबा जी बैल की सवारी जी-०२
भुजंग गले लटके ओ डमरू वाले-०४

हाथ में त्रिशूल सोहे नेत्र उनके तीन जी-०४
डम डम डम डमरू बाजे बाज रही बीन जी-०२
गौरी के संग मटके ओ डमरू वाले-०४

और इस भजन को भी देखें: बिछा दो फूल गलियों में मेरे भोलेनाथ आये हैं

अंग में भभूत सोहे ओढ़े मृग छाल जी-०२
रूप है विशाल भोले नंदी पे सवार जी-०२
भक्तों का मन अटके ओ डमरू वाले-०४
ओ डमरू वाले जी ओ डमरू वाले-०२
छवि है जरा हटके ओ डमरू वाले-०४


मिलते-जुलते भजन...