झूठी दुनिया सच्चा तेरा नाम
ओम नमः शिवाय, ओम !
इस भीड़ भरी दुनिया में, सब अपने लगते है,
अरे जब दर्द बोलता है, तो कोई साथ नहीं चलता,
अगर जो कोई है जो कभी नहीं बदलता, तो बस तू है भोले।
ओम नमः शिवाय, ओम !
ओम नमः शिवाय, ओम !
झूठी दुनिया झूठे रिश्ते, झूठे सारे ये सहारे,
टूट गया जब मन मेरा, कोई भी ना पुकारे,
सच पूछो तो भोले बाबा, दर्द भी तेरा नाम ले,
जब भी आँखों से आंसू गिरे, रूह तुझे पहचान ले,
झूठी दुनिया सच्चा तेरा नाम,
भोलेनाथ तुझमे मिला आराम,
सबकुछ छूटे, तू हीं रहे,
मेरी हर सांस में तेरा नाम।
नमः शिवाय, ओम !
ओम नमः शिवाय, ओम !
माथे पे भस्म आँखों में करुणा, हाथों में त्रिशूल धरे,
जो हार गया इस जीवन से, उसे तू हीं संभाले,
मैं ना मांगू धन दौलत, ना हीं कोई ताज ,
बस इतना करदे भोले, थामे रहना मेरा हाथ,
थक गया हूँ भोले, हर रोज मुस्कुराते मुस्कुराते,
अब बस इतना बता दे, क्या मेरा दर्द भी तू देख रहा है,
जब अपनों ने ठुकराया, जब किस्मत ने तोड़ा,
तब मंदिर पे सीधी पे मैंने खुद को छोड़ा,
ना कोई सवाल बचा, ना कोई शिकायत नाम,
बस आँखे बंद कर बोलै, भोले तू हीं मेरा भगवान,
झूठी दुनिया सच्चा तेरा नाम,
टूटे दिल को मिला विश्राम,
जिस दिन सबकुछ ख़त्म लगे, उस दिन तुम बना पहचानू।
ओम नमः शिवाय, ओम !
ओम नमः शिवाय, ओम !
हर हर महादेव, हर हर महादेव-०२
अभ कुछ नहीं चाहिए बाबा, ना जबाब ना सवाल,
बस जीवन के हर मोड़ पर, तेरा नाम मेरे साथ हो,,
दुनिया बोले हार गया, पर मैं खुद को जीत गया,
जिस दिन से भोले तुझे पाया, उस दिन सबकुछ पा गया,
सांस चले या रुक जाए, रहे तेरी हीं छाया,
झूठी दुनिया छोड़ के मैंने, सच का रास्ता पाया,
झूठी दुनिया सच्चा तेरा नाम,
भोलेनाथ तू हीं मेरा धाम,
मर भी जाऊं अगर एक दिन, होठों पे हो तेरा नाम।
और इस भजन को भी देखें: थोड़ा डमरू बजा दो भोलेनाथ छमाछम नाचूंगी
ओम नमः शिवाय, ओम !
ओम नमः शिवाय, ओम !
ओम हर हर महादेव, हर हर महादेव।
ओम नमः शिवाय, ओम !
ओम नमः शिवाय, ओम !


