भज मन भोले भोले श्री भोले
डमरू बजावत शम्भू खड़े हैं, कैलाश तट पर प्यारे,
भक्त सब दौड़े आते हैं, देख रूप मनोहारी,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
माथे पर चंदा विराजे, कानों में कुंडल सोहे,
भस्म धारी त्रिपुरारी देव, सबको मन मोहे,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
तुम्हीं हो मेरे जीवन दाता, तुम्हीं हो मेरे पालनहार,
तुम्हारी कृपा से हीं मिटता, जीवन का हर अंधकार,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
गौरी जी के शरण में रहकर, शिव का ध्यान लगाते है,
जिनपर शक्ति कृपा करे, वे हीं शिव को पाते हैं,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
ये सुन्दर छवि मन में बसाओ, जपो शम्भू और गौरी नाम,
यही है सच्चा मार्ग जीवन का, मिलेगा अंत में विश्राम,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
गौरी संग जब शिव नाचे, तब होता आनंद अपार,
कैलाश की घाटियों में, गूंजे प्रेम की जय जयकार,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
उनकी छवि है इतनी प्यारी, देख के मन हर्षाता है,
जो भी इनको एक बार देखे, वो उन्हीं का हो जाता है,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
तांडव रचैया मेरे त्रिपुरारी, गौरा रानी संग खेले होली,
इनकी लीलाओं में खोकर, भर जाती है भक्तों की झोली,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
गौरी शिव का नाम पुकारो, जीवन की नैया पार लगेगी,
भक्ति का ये दीपक जलाओ, तब हीं मुक्ति मिलेगी,
इनके चरणों में शीश झुकाओ, यही हैं जग के आधार,
जपो नाम इनका निरंतर, मिलेगा जीवन का सार,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
तेरी करुणा के छाँव में, हर संकट कट जाता है,
जो भी तेरा नाम लेता, वो जीवन धन पाता है,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
और इस भजन को भी देखें : मेरे शिव का सावन आया है
शिव नाम की चादर ओढ़ो, शुद्ध करो ये तन मन को,
प्रेम की वर्षा हो जायेगी, शांत करो हर उलझन को,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।
यही सच्चा मंत्र हमारा, यही है जीवन की पूंजी,
भोले नाम से हीं होगी, सब दुखों की छुट्टी,
भज मन भोले भोले, श्री भोले।

