मेरे तन में भी शिव मेरे मन में भी शिव
मेरे तन में भी शिव, मेरे मन में भी शिव,
मेरे कण कण में शिव, मेरे मन मन में शिव,
रोम रोम में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे चंदा में शिव, जैसे सूरज में शिव-०२ ,
अम्बर तारों में समाया, शिव का नाम रे-०२
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे गंगा में शिव, जैसे यमुना में शिव-०२
महासागर में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे कैलाश में शिव, जैसे धरती पे शिव-०२
कण कण में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे गौरा में शिव, जैसे नंदी में शिव,
कण कण में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे ध्यान में शिव, जैसे ज्ञान में शिव-०२
वेद पुराणों में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
इस भजन को भी देखें: शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा
जैसे ग्रहों में शिव, जैसे देवों में शिव-०२
सारी सृष्टि में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे कशी में शिव, जैसे उज्जैन में शिव-०२
ज्योतिर्लिंगों में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
जैसे दुःख में शिव, जैसे सुख में शिव-०२
जीवन मृत्यु में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०२
मेरे तन में भी शिव, मेरे मन में भी शिव,
मेरे कण कण में शिव, मेरे मन मन में शिव,
रोम रोम में समाया, शिव का नाम रे,
हाय मेरी साँसों में, शिव का हीं नाम रे-०५