मेरे शिव का सावन आया है
आया है आया है, सावन आया है-०४
हां सज गयी महाकाल की नगरिया, शिव का सावन आया है,
सज गयी महाकाल की नगरिया, शिव का सावन आया है,
हाँ सावन आया है, भगत का मन मुस्काया है,
सावन आया है, भगत का मन मुस्काया है,
चलो सब महाकाल के द्वार, शिव का सावन आया है,
सज गयी महाकाल की नगरिया, शिव का सावन आया है।
अरे चली पालकी महाकाल की, बदल गया उज्जैन,
देखने अपने महाकाल को, भक्त हुए बेचैन,
अरे डमरू की धुन बजा बजाकर, झूम रहा संसार,
महाकाल के नाम की देखो, हो रही जय जयकार,
जिसको देखो उसपर, महाकाल का जादू छाया है,
सज गयी महाकाल की नगरिया, शिव का सावन आया है।
और इस भजन को भी देखें: मुझे झूला झूलादो भोलेनाथ
हां दिन कितना पावन आया है, महाकाल का सावन आया है-०४
महाकाल तेरे दर्शन पाकर, भगतों का मन मुस्काया है-०२
आगे आगे, हां आगे आगे,
आगे आगे चले महाकाल, पीछे भगतों का मेला है-०४
पीछे भगतों का मेला है-०३



