अवध में जनम लिए राम लल्ला

  • Awadh Me Janam Liye Ram Lalla

झूमो नाचो मौज मनाओ
निश्चित होगा सबका भला
आज अवध में जनम लिए
दशरथ के घर में राम लल्ला।।

आज है जन्मे राम को देखो
पुरी अयोध्या झूम राही
कौशल्या मैया लल्ला को लेके देखो बलैया ।।

भगवे रंग में रंगी अयोध्या
भगवे का जादू है चला है।।

आज अवध में जनम लिए
दशरथ के घर में राम लल्ला।।

धर्म की रक्षा की खातिर
प्रभु आए लीला रचने को।।

सत्य सनातन धर्म की
मर्यादा और लाज बचने को।।

प्रेम से भजन करूंगा
प्रभु का जब तक चलेगा मेरा गाला।।

आज अवध में जनम लिए
दशरथ के घर में राम लल्ला।।

सबद लिखे संदीप वाही
जो श्री राम लिखते हैं
आओ हम सब आज झूम कर
रघुपति राघव गाते हैं।।

हनुमान जी संग संग झूमे
निकत न आए कोई बाला।।

आज अवध में जनम लिए
दशरथ के घर में राम लल्ला।।

मिलते-जुलते भजन...