बजरंगबली मेरी लाज बचा लो
अंजनी पुत्र महाबली सुमिरो बारम्बार,
संकट मोचन आप हो महिमा अपरम्पार।
चरण शरण में आ गिरा, सुन लो करुण पुकार,
बेड़ा पार लगाइये, हो पवन पुत्र अवतार।।
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो,
संकट घेरे चारो ओर, चरणों में छुपा लो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो,
संकट घेरे चारो ओर, चरणों में छुपा लो,
हाथ बज्र और ध्वजा विराजे, कंधे मूंज जनेऊ,
आप की शक्ति से हीं मिलता, सबको सुख का भेउ,
अंधियारी इस जीवन में,भक्ति की राह दिखा लो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
राम काज को सिद्ध किया, लंका को ढ़हा आया,
सीता माँ की सुध लेकर, प्रभु का मन हर्षाया,
निर्बल के डर को प्रभु, चुटकी में मिटा लो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
राहुल दास पुकारता, ओ केसरी के लाल,
आपकी शरण में आ गया, अब तो करो निहाल,
अपनी करुणा दृष्टि से, बिगड़ी आज बना लो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे,
आपके नाम के जाप से हीं, सारा दुःख मिट जावे,
अपने तेज और बल से प्रभु, मेरा भाग्य संवारो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलवीरा,
आपकी कृपा की छाँव में अब तो मिले जो धीरा,
अपने भक्त को प्रेम से, एक बार तो निहारो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
राहुल दास के ह्रदय में, बस आप का हीं वास हो,
रोम रोम में बस प्रभु आपका हीं एहसास हो,
इस घबराते हुए मन को, संकट से उबारो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
टूट ना जाए आस की डोरी, आप हीं खेवनहार,
राहुल दास को मिल गया, अब आप का आधार,
अपनी गदा के प्रहार से, सारे दुखड़ो को तारो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो।
और इस भजन को भी देखें: जहाँ गूँजे रामनाम वहीं हनुमान होते हैं
अंतिम स्वांस जब निकले मेरी, चरणों का वो धाम हो,
राहुल दास की जिह्वा पर बस रामदूत का नाम हो,
भाव सागर के कष्टों से, आप हीं तारण हरो,
बजरंगबली मेरी लाज बचा लो,
संकट घेरे चारो ओर, चरणों में छुपा लो।
ॐ हनुमत्यै नमः,
ॐ हनुमत्यै नमः:
जय बजरंगबली, तोड़ दे दुश्मन के नली,
जय बजरंगबली, जय बजरंगबली,
राम दूत अतुलित बलधामा, अंजनी पुत्र पवन सुतनामा,
जय हनुमान, जय हनुमान, जय हनुमान,
बजरंगबली लाज बचा लो,
जय श्री राम, जय हनुमान।

