जहाँ गूँजे रामनाम वहीं हनुमान होते हैं
जहाँ राम का जयघोष, वहीं हनुमान यति हैं,
सदा राम नाम जपते, ऐसी उनकी भक्ति है,
सियाराम के चरणों में, जो नतमस्तक होते हैं,
जहाँ गूँजे रामनाम, वहीं हनुमान होते हैं,
वहीं हनुमान होते हैं, मेरे हनुमान होते हैं,
जहाँ प्रभु राम होते हैं, वहीं हनुमान होते हैं।
कण कण में जो देखे राम, ऐसी उनकी माया है,
प्रभु के काज बनाने को, अद्भुत रूप बनाया है,
जहाँ बोले रामनाम, वहीं वे दौड़े आतें हैं,
अपने भक्त की नैया को, किनारे लगाते हैं,
सियाराम के चरणों में, जो नतमस्तक होते हैं,
जहाँ गूँजे रामनाम, वहीं हनुमान होते हैं,
वहीं हनुमान होते हैं, मेरे हनुमान होते हैं,
जहाँ प्रभु राम होते हैं, वहीं हनुमान होते हैं।
और इस भजन से भी आनंदित हों: तू कलयुग का भगवान
सीता माँ की खोज किनी, और लंका को दहलाया,
लक्ष्मण के प्राण बचाने को, द्रोणागिरी उठाया,
बल बुद्धि और विद्या के, वो तो गहरे सागर हैं,
दीन दुखी के रक्षक, वो करुणा के गागर हैं,
सियाराम के चरणों में, जो नतमस्तक होते हैं,
जहाँ गूँजे रामनाम, वहीं हनुमान होते हैं,
वहीं हनुमान होते हैं, मेरे हनुमान होते हैं,
जहाँ प्रभु राम होते हैं, वहीं हनुमान होते हैं।
ह्रदय चिर कर दिखा दिया, वहां बैठे राम सिया,
तन मन अपना सबकुछ हीं, चरणों में वार दिया,
सोनू जो भी नाम जपते, हनुमत संग खड़े मिलते,
उनकी कृपा से, मुरझाये जीवन के फूल खिलते,
सियाराम के चरणों में, जो नतमस्तक होते हैं,
जहाँ गूँजे रामनाम, वहीं हनुमान होते हैं,
वहीं हनुमान होते हैं, मेरे हनुमान होते हैं