राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे

  • Ram Kaa Naam Lekar Jo Mar Jayenge

महल चौबारे तेरे साथ नहीं जायेंगे।
अपने पराये तेरे साथ नहीं जायेंगे।
जाये नेक कमाई तेरे साथ बन्दया।

राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,
वो अमर नाम दुनिया में कर जायेंगे।

ये न पूछो की मर कर किधर जायेंगे,
वो जिधर भेज देंगे उधर जायेंगे।
राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,

राजा राम राम राम सीता राम राम राम ॥

टूट जाए न माला हरी नाम की,
वरना अनमोल मोती बिखर जायेंगे ।
राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,

राम नाम की बेड़ी पे होकर सवार,
भव सागर से प्यारे हम तर जायेंगे।
राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,

आप मानो न मानो ख़ुशी आपकी,
हम मुसाफिर है कल अपने घर जायेंगे।
राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे,

मिलते-जुलते भजन...