रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो

  • Ramji Ki Jai Bolo Maa Janki Jai Bolo

रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो,
श्री रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो।

होते है साधु संत तो भगवान की ही रूप,
पूजो इन्हे रिझाओं इन्हें देके दीप धूप,
चाहे जिधर ये चले जाए देश को,
करते है भारतीय नमस्कार भेष को,
राम राम राम, भज मन राम राम राम।
राम ना देखें सज्जन दुर्जन,
जो सुमिरें करें उनके काम।।

राम राम राम, भज मन राम राम राम
राम राम राम, भज मन राम राम राम।।

राम सिया की जोगन बनके,
पन्ने उलटू मैं हर मन के,
कुछ लोगो की आदत बुरी,
मुँह में राम बगल में छुरी,
पद के मद में भूल गए है
दुष्ट कर्मो के दुष्ट परिणाम,
राम राम इनको राम राम राम,
राम राम राम, भज मन राम राम राम।।

माला फेरत युग गया, गया न मन का फेर,
कर के मनका डार के, मनका मनका फेर,
राम राम राम राम भजमन राम राम राम राम,
रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो
श्री रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो।।

राम सिया ने, दुर्दिन काटे,
दुख भक्तों के, तभी तो बाटें,
दुनियाँ चाहे जैसा कहे,
राम भक्त तो सब कुछ सही,
हर चिंता दुःख का निवारण,
राम बाण सम राम का नाम,
राम राम राम भज मन राम राम राम।।

राम नाम की लूट है लूटी जाए सो लूट,
अंतकाल पछ तायेगा जब कुर्सी जाएगी छूट,
राम न देखे सज्जन दुर्जन, सुमिरे करे उनके काम,
रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो,
श्री रामजी की जय बोलो माँ जानकी की जय बोलो।।

मिलते-जुलते भजन...