राम जी आये है लंका जीत अयोध्या चमक रही

  • Ram Jee Aaye Hai Lanka Jeet Ayodhya Chamak Rahi

दूर किए प्रभु अंधेरा अनीति का
दिव्या ज्योति जलाए हम
दीपो का परवा मनाए हम
बोलिए राजा राम की जय हो

प्रभु लौटे है लंका जीत अयोध्या चमक रही,
राम जी आये है लंका जी अयोध्या चमक रही,
चमक रही प्रभु चमक रही,
भजो दसो दिशा में संगीत,
अयोध्या चमक रही…

झूम रहे सब नगर निवासी
शीतल हो गई अखिया प्यासी,
आज पधारे सब सुख राशि,
मिट गई मन की सब उदासी,
दिन गये दुखो में बीत,
अयोध्या चमक रही……

जोई सुने सो धावत आवत,
प्रभु दर्शन कर अति सुख पावत,
हिल मिल कर सब नाचत गावत,
घर घर सब ही दीप जलावत,
ऐसी रही प्रभु जी से प्रीत,
अयोध्या चमक रही……

छवि अध्भुत अस्कोट बने न,
निरखत प्रभु को नैन हटे न,
अन्जु लखन संग मात जानकी,
देख चकित संग बानर सेना,
गाते जेडी दिविंदर गीत,
अयोध्या चमक रही…..

मिलते-जुलते भजन...