राम तुम बड़े कृपालु हो श्याम तुम बड़े दयालु हो

  • Ram Tum Bade Kripalu Ho Shyam Tum Bade Dayalu Ho

राम तुम बड़े कृपालु हो,
श्याम तुम बड़े दयालु हो
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
प्रभु जी तुम बड़े कृपालु हो।।

और न कोई हमारा है,
मुझे इक तेरा सहारा है
कि नईया डोल रही मेरी,
प्रभु जी तुम करो न अब देरी।।

तेरा यश गाया वेदों ने,
पार नहीं पाया वेदों ने
नेती नेती गाया वेदों ने,
सदा ही धिआया वेदों ने ।।

भले हैं बुरे हैं तेरे हैं,
तेरी माया के घेरे हैं
चरण के हम सब चेरे हैं,
प्रभु जी हम बालक तेरे हैं ।।

तुम्हारा नाम मिले भगवन,
सुबह और शाम मिले भगवन
भक्ति का दान मिले भगवन,
कि आठों याम मिले भगवन ।।

सहारा भक्तों के हो आप,
मिटाते हो सब के संताप
करें जो भक्ति भाव से जाप,
मिटे सब जन्म जन्म के पाप ।।

राम तुम बड़े कृपालु हो,
श्याम तुम बड़े दयालु हो
तुम बड़े दयालु हो
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
प्रभु जी तुम बड़े कृपालु हो।।

मिलते-जुलते भजन...