मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा

  • Main Kya Jaanu Ram Tera Gorakh Dhandha

मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा
धरती और आकाश बीच में सूरज तारे चंदा
हवा बादलो बीच में वर्षा दामनी धंधा राम
मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा

एक चलाये जग से चार देते है कन्धा
मिली किसी को आग किसी को मिला है फंदा राम
मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा

कोई पड़ता घोर नरक कोई सुरगी संदा
क्या होनी क्या अनहोनी नहीं जाने बाँदा राम
मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा

कहे कबीर प्रगट माया फिर भी नर अँधा
सबके गले में दाल दिया मोह का फंदा
मैं क्या जानू राम तेरा गोरख धंधा

मिलते-जुलते भजन...