सुनो सिया मेरी बात राम फुलवरिया आए हैं

  • Suna Siya Meri Baat Ram Phulwariya Aaye Hain

सुनो सिया मेरी बात राम फुलवरिया आए हैं
राम फुलवरिया आए हैं जनक की फुलवरिया आए हैं

कौन बरन है कौन भेष है काहे के तिलक लगाए हैं
श्याम वर्ण है कुंवर भेष है केसर के तिलक लगाए हैं

कौन देश से कौन वंश से कौन के राज दुलारे हैं
अवध देश से सूर्यवंश से दशरथ के राज दुलारे हैं

कौन कू मारे कौन उद्दारे कौन को यज्ञ कराए हैं
ताड़का मारे अहिल्या उद्गारे विश्वामित्र के यज्ञ कराए हैं

कौन के प्यारे नयन दुलारे कौन के मन ये भाए है
कौशल्या के प्यारे नयन दुलारे सिया के मन ये भाए है

मिलते-जुलते भजन...