मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे

  • Milta Hai Sachcha Sukh Kewal Bhagwan Tumahre Charnon Mein

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे,
यह विनती है पल पल छिन छिन, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे।।

चाहे वैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भर बने ,
चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे।।

चाहे अग्नि मे मुझे जलना हो, चाहे कांटो पे मुझे चलना हो ,
चाहे छोड़ के देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे।।

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों और अंधेरा हो,
पर मन नहीं डगमग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे।।

जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और श्याम रहे,
तेरी याद मे आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे।।

मिलते-जुलते भजन...