हुई आँख नम

  • Hui Aankh Nam

हुई आँख नम, मोहन याद आये,
हो ओ ओ…
हुई आँख नम, मोहन याद आये,
ह्रदय की पीड़ा, होठो पे आये,
तुम बिन सुना, मधुवन मेरा,
कैसे कटेगी, रेन और सवेरा,
हुई आँख नम, मोहन याद आये।

यमुना के तट पर, अकेली खड़ी हूँ,
यादो की माला, मैं पिरो रही हूँ,
वो तेरी बंसी, वो तेरी मुस्कान,
बस गयी मुझमे, बनके मेरी जान,
पुकारे राधा, अब तो आ जाओ,
अपनी छवि का, दर्शन दिखाओ,
हुई आँख नम, मोहन याद आये,
ह्रदय की पीड़ा, होठो पे आये।

और इस भजन का भी अवलोकन करें: सांवरा सलोना चितचोर

लोग कहें मुझे, बावरी दीवानी,
लिख दी मैंने तो, प्रेम कहानी,
श्याम बिना मेरी, कोई ना हस्ती,
तुझमे हीं बसी है, मेरी ये बस्ती,
एक बार आकर, मुखड़ा दिखा दे,
राधा की विरहा अब तो मिटा दे,
हुई आँख नम, मोहन याद आये,
ह्रदय की पीड़ा, होठो पे आये,
चरणों में तेरे, मेरा विश्राम है,
राधा के लव पे, बस तेरा नाम है,
आओ कन्हैया, अब देर ना लगाओ,
पलकों पे मेरी, अब तुम बस जाओ,
हुई आँख नम, मोहन याद आये,
ह्रदय की पीड़ा, होठो पे आये।


मिलते-जुलते भजन...