राधे राधे कहो
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, राधे कहो।
रास मंडली, जय श्री राधे,
ब्रज ठकुरानी, जय श्री राधे,
श्री कृष्णा की प्राण प्रिय हो,
रग रग वासी श्री कृष्ण हिय हो,
मैं तो दीवाना श्री चरणों का,
सब मुझको दीवाना कहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाना रहो,
राधे राधे श्री राधे, राधे कहो।
यहाँ इस भजन का भी अवलोकन करें: श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी
बृज महरानी, सांची भक्ति,
देती मुझको है नित शक्ति,
बृषभानु किशोरी है अति प्यारी,
निरख निरख हूँ मैं बलिहारी,
मैं कायल हूँ उन दर्शन का,
सब मुझको दीवाना कहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, राधे कहो।
कृष्णा की तुम प्राण राधे,
कृष्णा युगल छवि तुम श्री राधे,
राधे चरणों की तुम हो प्रीति,
न्यारी न्यारी तुम संग रीती,
प्रेम जी की तुम भोली भाली,
सब मुझको दीवाना कहो,
श्री राधे श्री राधे, राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
राधे राधे श्री राधे, श्री राधे कहो,
वृन्दावन में रहो, बरसाने रहो,
श्री राधे श्री राधे, राधे कहो।

