मथुरा मैं जाकर मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये

  • Mathura Mein Jakar Manmohan Tum Murali Bajana Bhool Gaye

मथुरा मैं जाकर मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये
मुरली का बाजना भूल गये गाऊऔ का चराना भूल गये

क्या याद नही मोहन तुमको गोकुल में माटी का खाना
सखीओ के घर मैं जाकर के ग्वालो संग माखन चुराना
माखन है आज भी मटकी में तम गोकुल आना भूल गये
मथुरा मैं जाकर मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये

क्या याद ना मोहन तुमको मइया का लाड़ लडाना वो
नित प्रति सवेरे उठकर माखन मिश्री का ख़िलाना वो
मैय्या आस लगाये बैठी है तम भोग लगाना भूल गये
मथुरा मैं जाकर मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये

मिलते-जुलते भजन...