ले ले प्रभु का नाम इसमे है रे तेरी भलाई

  • Le Le Prabhu Ka Naam Isme Hai Re Teri Bhalayi

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम
इसमे है रे तेरी भलाई
बनेगा तेरा काम।।

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम

नाम लेने से तर गये लखो
तर गया सुदामा
मुट्ठी भर पोहे में प्रभु ने
दिया है भक्ति दाम

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम

नाम लिया था सती द्रोपदी ने
छोड़ा प्रभु ने स्थान
चीर बड़ा के लाज रखी थी
भक्तो के भगवान

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम

श्याम मंडल प्रभु तेरे गुण गये
हम पापी अज्ञान
तेरे चरनो में झुकते है
रखलो सभी की शान

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम

इसमे है रे तेरी भलाई
बनेगा तेरा काम

ले ले प्रभु का नाम
ले ले प्रभु का नाम

मिलते-जुलते भजन...