जीवन सफल बनाओ राधा कृष्ण गुण गाओ

  • Jeewan Safal Banao Radha Krishan Gunn Gao

जय राधा कृष्ण राधा,
जय राधा कृष्ण राधा।।

जीवन सफल बनाओ राधा कृष्ण गुण गाओ,
कलयुग आधार वेदो का सार ये,
काम और भरम सुख पावो,
राधा कृष्ण गुण गाओ,
श्री राधा कृष्ण राधा।।

नाम रस अमृत की खान है,
अमर कर देता रस पान है,
रस अनमोल ये हिरदये में घोल ये,
पीवो पिलाते जाओ,
राधा कृष्ण गुण गाओ,
श्री राधा कृष्ण राधा।।

शिव सनकादिक शरद नाम गावत यही नारद,
सुर नर संत मुनि गावे ये नाम धुनि,
नाम ये सब मिल गावो हाय राधा कृष्ण गुण गावो,
राधा कृष्ण गुण गाओ,
श्री राधा कृष्ण राधा।।

रोग दोष दुःख टारत है,
राधा कृष्ण नाम भाव तारत है,
जीवन भर काम आवे गोविन्द से मिलावे,
रोम रोम ये रमावो,
राधा कृष्ण गुण गाओ,
श्री राधा कृष्ण राधा।।

राधा कृष्ण नाम बड़ी भगति है,
नाम में मदुप बड़ी शक्ति है,
राधा कृष्ण हरी नाम अंत यही आवे काम,
भेद ये सबको बतावो,
राधा कृष्ण गुण गाओ,
श्री राधा कृष्ण राधा।।

मिलते-जुलते भजन...