वट सावित्री का पूजन
सिन्दूर अमर रहे चमके सिंधोरा,
वट सावित्री का पूजन सफल हो मेरा,
सिन्दूर अमर रहे चमके सिंधोरा,
वट सावित्री का पूजन सफल हो मेरा,
लाल चूड़ियां कलाई में खनक के कहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे,
लाल चूड़ी कलाई खनक के कहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे।
तुम दीपक तेरी ज्योति हूँ मैं ,
हो जाओ ओझल तो रोती हूँ मैं,
तुम दीपक तेरी ज्योति हूँ मैं ,
हो जाओ ओझल तो रोती हूँ मैं,
सोते जागते सिमरूं साजन,
मैं देख तुझे निखरूं साजन,
हमपे आशीष वट भगवान का रहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे,
लाल चूड़ी कलाई में खनक के कहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे।
और इसे भी देखें: वट सावित्री व्रत बड़ा है पावन
बाँहों में तेरे जीवन गुजर हो,
सुख हो या दुःख तेरे संग बसर हो,
बाँहों में तेरे जीवन गुजर हो,
सुख हो या दुःख तेरे संग बसर हो,
तुझे देख देख मैं इतराऊं,
हर जनम में तुझे साजन पाऊं,
एक पल की भी जुदाई ये दिल ना सहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे,
लाल चूड़ियां कलाई खनक के कहे,
संग साजन का सातों जनम तक रहे।
