तुझे देखा तो ये जाना मोहन
तुझे देखा तो ये जाना मोहन कि तुझमे हीं बसता मेरा संसार है,
इन प्यासी आँखों ने कान्हा, बस नाम तेरा हीं पुकारा है,
कभी यमुना के तट पर मुरली बजी, कभी मधुवन में तूने रास रची,
तेरी बंसी कि धुन में खोयी सखी, मेरी साँसों में खुशबु तेरी बसी,
तू हीं मेरी धड़कन तू हीं मेरी जान, तू हीं प्राणों से प्यारा है,
तुझे देखा तो ये जाना मोहन।
और इसे भी देखें: कोई श्याम सुन्दर से कह दो ये जाके
कोई दुनिया की दौलत मांगे भले, कोई ऊँचे महल और तख़्त चुने,
पर राधा की खुशियां तुझसे शुरू, तेरी भक्ति में हीं मेरे भाग जगे,
तू हीं मेरा मझधार तू हीं पतवार, तू हीं भक्ति का किनारा है,
तुझे देखा तो ये जाना मोहन।
लोग कहते हैं राधे अधूरी है तू, बिन श्याम के कहाँ पूरी है तू,
पर मैं जानूं की हम दो नहीं एक हैं, जैसे चंदा की शीतल सी ज्योति है तू,
,मेरे रोम रोम में बस तू हीं है बसा, तू हीं जीवन का तारा है,
तुझे देखा तो ये जाना मोहन कि तू हीं मेरी साँसों का आधार है,
अब इन आँखों में तेरे सिवा ना कोई और नज़ारा है।


