तू मेरा कौन है

  • Tu Mera Kaun Hai

माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे-०२
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है-०२
माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे-०२
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है-०२

चल रही है जिंदगी ये तेरे नाम से, जोड़ा तूने नाता है इस गुलाम से-०२
भाई है तू तू है सखा, सब मेरा है तू,
तू ना मुझे दीखता मगर तू है रूबरू,
अपने साथ-साथ में हीं पाया है तुझे,
माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है-०२

जब से मेरे दिल में हो तुम उतर गए, सारे रिश्ते दुनिया के फीके पड़ गए,
हां जब से मेरे दिल में हो तुम उतर गए, सारे रिश्ते दुनिया के फीके पड़ गए,
तेरे सिवा कोई मुझे भाये नहीं कहीं, सुनता है तू बाते मेरी होगा तू यहीं कहीं,
तुझ पे खुद से ज्यादा भरोसा है मुझे,
माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है-०२

और इस भजन से भी आनंदित हों: फूलों से सज रहे हैं खाटू के श्याम जी

तेरे रहते जीवन में कोई ना कमी, बदले तूने खुशियों में आँखों की नमी-०२
अब तो मनुज रोता नहीं, हँसता है हर घडी,
मुझको पता तुझको मेरे चिंता है बड़ी,
इसलिए हीं दर पे बुलाया है मुझे,
माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है-०२
माँ की तरह हीं पाला मुझे, बनके पिता भी संभाला मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम, तू मेरा कौन है,
तू मेरा कौन है-०३

मिलते-जुलते भजन...