तेरी जय हो बजरंगी मेरे प्यारे बजरंगी

  • Teri Jai Ho Bajrangi Mere Pyare Bajrangi

मेरे राम भक्त बजरंगी की हर बात निराली है,
दरबार से इनके कोई जाता नहीं खाली है,
तेरी जय हो बजरंगी, मेरे प्यारे बजरंगी,
तेरी जय हो बजरंगी, राम दुलारे बजरंगी,
तेरी जय हो बजरंगी, मेरे प्यारे बजरंगी ।।

आओ सब मिल केसरी नंदन की हम महिमा सुनाएं,
बाल समय रवि भक्षी लियो, तब देव दनुज घबराए,
वज्र प्रहार सहा हनु पे, तब हनुमान कहलाए,
महावीर की अमर कथा हम जन-जन तक पहुंचाएं ।।

मात सिया का पता लगाने जाते बजरंगी,
मेरे प्यारे बजरंगी, राम जी के प्यारे बजरंगी,
भाई लखन के लिए संजीवनी लाते बजरंगी,
संजीवनी लाते बजरंगी, संजीवनी लाते बजरंगी ।।

मान देकर ब्रह्मास्त्र में बंध जाते हैं बजरंगी,
बंध जाते हैं बजरंगी,
रावण का अभिमान क्षीण कर आते बजरंगी
क्षीण कर आते बजरंगी ।।

तेरी भक्ति तेरी पूजा से मिलती शक्ति,
मिलती है शक्ति, मिलती है शक्ति,
सोए भाग्य जगाने की मिल जाती हर युक्ति,
मिल जाती हर युक्ति, मिल जाती हर युक्ति ।।

भक्त जनों को शरण में रख लो, ऐसी है विनती
प्रभु जी, ऐसी है विनती,
जन्म-मरण के बंधन से मिल जाए फिर मुक्ति,
मिल जाए फिर मुक्ति ।।

तेरी जय हो बजरंगी, मेरे प्यारे बजरंगी
तेरी जय हो बजरंगी, राम दुलारे बजरंगी ।।

मिलते-जुलते भजन...