संकट मोचन कृपा निधान जय बजरंग बलि हनुमान

  • Sankat Mochan Kripa Nidhan Jai Bajrang Bali Hanuman

हो जय अंजनी सूत केसरी नंदन
तीनो लोक करे तेरा वंदन
संकट मोचन कृपा निधान
जय बजरंग बलि हनुमान
अष्ट सिद्धि नव निधि के डाटा
बल बुद्धि विद्या के ज्ञाता

दानी तुम जैसा न महान
जय बजरंग बलि हनुमान

हो सारे जग का न्याय जो करते
वो शनि देव भी तुमसे डरते
तेरे आगे हार गए मान
जय बजरंग बलि हनुमान

राम लखन को छुड़ा के लाये
अहिरावण को मार गिराए
असुर निकंदन वीर बलवान
जय बजरंग बलि हनुमान

मार के लंकिनी लंका जलाये
सीता माँ का पता लगाए
तोडा रावण का अभिमान
जय बजरंग बलि हनुमान

हो जय श्री राम का बोल के नारा
अक्षय कुमार को आप ने मारा
बता दिए अपनी पहचान
जय बजरंग बलि हनुमान

हो धौला गिरी सर धार के लाये
लक्षमण के प्राण बचाये
जब लगा लक्षमण को बाण लगा
जय बजरंग बलि हनुमान

मंगल को जन्मे हनुमान
मंगल ही करते बलवान
मंगल करता दया निधान
जय बजरंग बलि हनुमान

मिलते-जुलते भजन...