|

तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया

  • Tere Rupon Pe Jaaun Balihar Maiya

तेरे रूपों पे,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया-०२

शीश मुकुट और माथे पे टीका-०२
नाक में नथुनी कानों में झुमका-०२
तेरी बिंदिया पे,
ओ तेरी बिंदिया पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया-०२
तेरे रूपों पे,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया।

गले में हरवा हाथों में चूड़ियां-०२
कमर में तगड़ी साथ में गुच्छा-०२
तेरी मेहंदी पे,
ओ तेरी मेहंदी पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया,
तेरे रूपों पे,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया।

सुआ सुआ चोला मैया अंग विराजे-०२
लाल लाल लहंगा मैया तेरा साजे-०२
तेरी चुनरी पे,
ओ तेरी चुनरी पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया,
तेरे रूपों पे जाऊं ,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया।

पैरों में घुँघरू और पायल साजे-०२
छोटे छोटे बिछुए मैया रुन झुन बाजे-०२
तेरे माहवार पे,
ओ तेरे माहवार पे जाऊं बलिहार मैया,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया-०२
तेरे रूपों पे जाऊं,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया।

और इसे भी देखें: मैया बैठी है भवन में ओढ़े चुनरी

रूप मैया तेरा बड़ा निराला-०२
सब भक्तों को लागे प्यारा-०२
तेरे दर्शन से,
ओ तेरे दर्शन से हुई मालामाल मैया,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया,
तेरे रूपों पे जाऊं,
तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया,
तेरे रूपों पे,
हो तेरे रूपों पे जाऊं बलिहार मैया ,
मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार मैया।


मिलते-जुलते भजन...