तेरा सजा दिया दरबार गजानंद आ जाओ

  • Tera Saja Diya Darbar Gajanand Aa Jao

तेरा सजा दिया दरबार गजानंद आ जाओ
तेरी हो रही जय जयकार गजानंद आ जाओ
आ जाओ आ जाओ

मोतियान से तेरा चौंक पुराया
चंदन की चौकी पे आसन लगाया
अब आन विराजो सरकार गजानन आ जाओ
तेरा सजा दिया दरबार गजानंद आ जाओ

धूप दीप का थाल सजाया

दूब घास का हार बनाया
इसे पहन दिखाओ एक बार गजानंद आ जाओ
तेरा सजा दिया दरबार गजानंद आ जाओ

पार्वती की आज्ञा पाओ
रिद्धि सिद्धि को संग ले आओ
हमें कर दो भव से पार गजानन आ जाओ
तेरा सजा दिया दरबार गजानन आ जाओ

मोदक लड़डू का भोग लगाओ
हम भक्तों के भाग्य जगाओ
तेरे बने रहे सेवादार गजानन आ जाओ
तेरा सजा दिया दरबार गजानन आ जाओ

मिलते-जुलते भजन...