सिया राम तुम्हारे चरणों में यदि प्यार किसी का हो जाए

  • Siya Ram Tumhare Charanon Mein Yadi Pyar Kisi Ka Ho Jaye

सिया राम तुम्हारे चरणों में यदि प्यार किसी का हो जाए।
दो चारों की तो बात ही क्या संसार उसी का हो जाए।।

शबरी ने कहां थे वेद पढ़े गणिका कब यज्ञ कराती थीं।
जिसमें छल द्वेष का लेश नहीं ये मुरार उसी का हो जाए।।

रावण ने प्रभु से बैर किया अब तक भी जलाया जाता है।
बन भक्त विभीषण शरण पड़े घर बार उसी का हो जाए।।

प्रहलाद तो छोटा बालक था पर प्यार किया परमेश्वर से।
संसार का होकर क्या लेना इक बार उसी का हो जाए।।

मिलते-जुलते भजन...