शिव जिसके रक्षक हैं उसका कौन बुरा कर पाये

  • Shiv Jiske Rakshak Hain Uska Kaun Bura Kar Paaye

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०२
शिव जिसके रक्षक हैं…
शिव जिसके रक्षक हैं, उसका कौन बुरा कर पाये,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०२

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय-०२
ब्रह्मा विष्णु और महेश हैं, त्रिमूर्ति त्रिदेव,
त्रिमूर्ति त्रिदेव, त्रिमूर्ति त्रिदेव,
लेकिन शिव शंकर को, जग में कहते हैं महादेव,
कहते हैं महादेव, जग में कहते हैं महादेव,
हो ओ… ब्रह्मा विष्णु और महेश हैं, त्रिमूर्ति त्रिदेव,
लेकिन शिव शंकर को, जग में कहते हैं महादेव,
तीन लोक भी…
तीन लोक भी आठ पहर, शिव शंकर के गुण गाये,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०२

रावण को वरदान दिया, कभी राम को दिया सहारा,
राम को दिया सहारा, कभी राम को दिया सहारा,
शिरोधार्य किया स्वर्ग से जब निकली गंगा की धारा,
निकली गंगा धारा, जब निकली गंगा धारा,
रावण को वरदान दिया, कभी राम को दिया सहारा,
शिरोधार्य किया स्वर्ग से जब निकली गंगा की धारा,
युगों योगों से…
युगों युगों से इस धरती पर शिवजी पूजे जाये,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०२

और इस भजन को भी देखें: कैसे सजाऊँ भोले बाबा तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय-०२
शिव को सब कहते भोले, जो सदा भला हीं करते,
सदा भला हीं करते, भोले सदा भला हीं करते,
जिसने उसे पुकारा, आकर उसकी विपदा हरते,
उसकी विपदा हरते, भोले उसकी विपदा हरते,
शिव को सब कहते भोले, जो सदा भला हीं करते,
जिसने उसे पुकारा, आकर उसकी विपदा हरते,
स्वयं करे वो…
स्वयं करे विषपान, भक्तों को जो अमृत दे जाये,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०२
शिव जिसके रक्षक हैं…
शिव जिसके रक्षक हैं, उसका कौन बुरा कर पाये,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय-०४


मिलते-जुलते भजन...