संकट के साथी को हनुमान कहते हैं

  • Sankat Ke Sathi Ko Hanuman Kehte Hain

दुनिया के मालिक को भगवान् कहते हैं
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं

जब रिश्तेदार तुमसे मुखड़ा छुपाये
हनुमान तेरा साथ निभाए
जब दुनिया वाले दे ना सहारा
हनुमान पकडे दामन तुम्हारा
पढ़ लो सारे वेद और पुराण कहते हैं
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं
दुनिया के मालिक को…………….

जो काम इसके वश में नहीं है
एक काम हमको ऐसा बता दो
हनुमान खुश हो जायेगा तुमसे
बस इसको थोड़ा सिन्दूर लगा दो
दुनिया के सारे इंसान कहते हियँ
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं
दुनिया के मालिक को…………….

दिल से जो इसकी भक्ति करेगा
हनुमान उसका साथी बनेगा
बनवारी जो भी शरण में रहेगा
ये उसका बेडा पार करेगा
इसके बारे में श्री राम कहते हैं
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं
दुनिया के मालिक को…………….

मिलते-जुलते भजन...