सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी

  • Saja Do Ye Dar Yaha Maa Chali Aayegi

सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी,
शेर पे सवार होक दर्श दिखायेगी,
सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी।।

माँ का शृंगार चूड़ी बिंदियां से कर दो ,
मियां के आसान को फूलो से भर दो,
सोगात खुशियों की बरसाने आयेगी,
सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी।।

गंगा जल लाके ना के चरण पखारो,
चली आयेगी मईया दिल से पुकारो,
जीवन के गुलशन को महकाने आयेगी,
सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी।।

माँ के मुरीदो माँ का दीदार करलो,
लेलो दुआएं माँ से और प्यार करलो,
बिगड़ी हुयी किस्मत माँ ही बनाएगी,
सजा दो ये दर यहाँ माँ चली आयेगी।।

मिलते-जुलते भजन...