सहारा मिलेगा
राम को मांग ले मेरे प्यारे-०२
उम्र भर को सहारा मिलेगा-०२
सिर्फ इनकी शरण में हीं तुझको, जिंदगी भर गुजारा मिलेगा,
उम्र भर को सहारा मिलेगा-०२
कितना दो हाथों से ले सकेगा, देने वाले के हैं लाख बांहे,
कितना दो हाथों से ले सकेगा, देने वाले के हैं लाख बांहे,
इनका दामन पकड़ कर तो देखो-०२
खुशनुमा सा नजारा मिलेगा,
उम्र भर को सहारा मिलेगा-०२
और इस भजन को भी देखें: सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
खुद को तनहा समझता है क्यों तू, जर्रे जर्रे में है वो समाया,
हां खुद को तनहा समझता है क्यों तू, जर्रे जर्रे में है वो समाया,
दुख में आवाज़ देकर तो देखो-०२
कौशिल्या का दुलारा मिलेगा,
उम्र भर को सहारा मिलेगा-०२
रूप नैनों में इनका बसा लो, नाम लेते रहो चलते फिरते,
रूप नैनों में इनका बसा लो, नाम लेते रहो चलते फिरते,
चाहे तूफान हो या फिर भंवर हो-०२
हर सफर में किनारा मिलेगा,
उम्र भर को सहारा मिलेगा-०२
