वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया

  • Vanvaas Mere Pran Ka Pyarra Chala Gaya

वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया
मेरी ज़िन्दगी का राम सहारा चला गया

कैकई ने ज़ुल्म ढाया है वचनों को मांग कर
चौदह बरस को आँख का तारा चला गया

वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया
मेरी ज़िन्दगी का राम सहारा चला गया

भाई लखन व सीता भी सब साथ हो लिए
हाय अवध से राज दुलारा चला गया

वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया
मेरी ज़िन्दगी का राम सहारा चला गया

है दिल पे दौर ऐसे हम कैसे जी सकेंगे
हम से बिछड़ के लाल हमारा चला गया

यह राम की जुदाई ऐसे पदम् ने गायी
जैसे अवध का राज दुलारा चला गया

वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया
मेरी ज़िन्दगी का राम सहारा चला गया

मिलते-जुलते भजन...