सबकुछ तेरे हवाले श्याम
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, तू हीं मेरा जीवन तू हीं धाम,
टूटी हुई इस कस्ती का, तू हीं है एक किनारा।
जब जब जीवन में हार मिली, कोई ना अपना साथ चला,
तेरे नाम का दीप जलाकर, अँधेरा भी दूर हुआ,
तेरी कृपा की छाया में, हर दर्द सुकून बन जाता है,
जो भी तुझको दिल से चाहे, वो तेरा हो जाता है,
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, अब तू हीं रखले मेरा नाम,
तेरी भक्ति में हीं बाबा, मिलता सच्चा आराम,
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, तू हीं मेरा भगवान,
तेरे चरणों में मिल जाए, मुझको पूरा जहान।
झूठे रिश्तों की दुनिया में सच्चा कोई मिला नहीं,
जब भी तुझको याद किया, तूने कभी टाला नहीं,
तेरी माया का ये सागर, सबको पार लगाता है,
जो भी तेरे दर पे झुके, वो सबकुछ पा जाता है।
खाटूश्याम जी का एक प्यारा सा भजन: मेरा खाटू वाला सेठ
हार गया था मैं खुद से, तूने राह दिखाई,
बुझते जुए इस जीवन में, फिर से लौ जगाई,
तेरी कृपा का एक पल हीं, जीवन बदल देता है,
तेरे नाम का सहारा हीं, सब दर्द मिटा देता है,
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, तेरी हीं है ये पहचान,
तेरी भक्ति में हीं बाबा, मिलता सच्चा सम्मान,
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, तू हीं मेरा अरमान,
तेरे बिना इस जीवन में, कुछ भी नहीं आसान।
साँसों में बसा है नाम तेरा, दिल में तेरा हीं वास,
तेरे दर पे जो भी आये, पूरा होता हर आस,
तेरे भक्तों की पुकार को, तू कभी ठुकराता नहीं,
सच्चे मन से जो मांगे, वो खाली जाता नहीं,
अब ना कोई नहीं चाह रही, बस तेरा हीं साथ,
जीते जी भी तेरे हैं हम, मरते दम तक तेरा पास,
मेरा सबकुछ तेरे हवाले श्याम, तेरे बिना कुछ भी नहीं,
तेरे भक्ति हीं मेरी दुनिया, तेरे जैसा कोई नहीं।



