रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया

  • Rang Rejiya Rang De Re Maiya Ki Chunariya

रंग ऐसा रंग दे के सारी रे नगरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया।।

नौ रंग रंगों वाली रंग दे किनारी,
ओढ़ के मैया रानी लागे रे प्यारी,
चुनर ऐसी ले मै जाऊ माँयी की रे दुवरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया।।

कहते है लाल रंग मैयाजी को भाए,
लाल लाल फुलवा केसर रंग दे चढ़ाये,
दुल्हन सी लागे मोरी माई की मुरतिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया।।

झिलमिल सितारों वाले टका देना बूटे,
भक्ति रंग ऐसो रंग जो छुटाए ना छुटे,
बेनाम की रंग जाये सारी रे उमरिया,
रंग रेजीया रंग दे मैया की चुनरिया।।

मिलते-जुलते भजन...