राम तेरे नाम में
मेरी हर सांस में बस तेरा हीं नाम,
आ आ आ आ आ…
जब अँधेरी रातों में डर लगता है,
तेरा दीपक मन में जल जाता है,
टूटी राहों पर जब चलना मुश्किल हो,
तेरा हीं सहारा मिल जाता है,
मेरे हर दर्द की दवा तू है,
मेरी हर प्रार्थना की सदा तू है,
राम तेरे नाम में, मेरा सारा जहान है,
तेरे शरण में दिल को सुकून यहाँ है,
तेरी हर धड़कन पुकारे तेरा नाम
मेरी हर सांस कहे श्री राम,
अंधेरों से निकालो मुझे प्रभु,
मेरे जीवन के तुम हीं तो धाम।
भगवान श्री राम की लोकप्रिय भजन: जब दुःख का साया छाये, सीताराम गाइये
जब दुनिया के भीड़ में खो जाता हूँ,
तेरे चरणों में घर पाता हूँ,
मेरी हर पाप की थकन को,
तेरी कृपा में धो जाता हूँ,
तू हीं सहारा, तू हीं किनारा,
जीवन की हर लहर में,
तेरी दया की छाया मिल जाए,
बस इतनी चाहत है इस दिल में,
राम तेरे नाम की ज्योति जलती रहे,
मेरी हर राह में तेरी कृपा चलती रहे,
जब तक ये साँसे चलती रहे,
बस तेर हीं नाम रहे,
मेरे रूह की हर पुकार में सिर्फ जय श्री राम रहे।
हो ओ—-
हो ओ ओ ओ….


