राम एक तेरा सहारा है प्रभुजी एक तेरा सहारा है

  • Ram Ek Tera Sahara Hai Prabhuji Ek Tera Sahara Hai

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

इस मतलब की दुनिया में
ना कोई हमारा है।।

मेरे प्रभु मुझे भूल ना जाना
मेरा हौसला तोड़ ना जाना।।

इनकी संगत में पड़कर
ना मेरा गुजरा है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

मतलब के है सब मतवाले
तन के उजले मन के काले।।

चप्पू मेरे टूट चुके हैं
दूर किनारा है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

नैय्या मेरी खाए हिचकोले
मनवा मेरा भावर पे डोले
नैय्या मेरी बीच भवर में
तुझे पुकारा है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

देखी भालि दुनिया सारी
मिला नहीं कोई हितकारी
इस दुनिया में सबसे ऊंचा
तेरा द्वार है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

इस्स मतलब की दुनिया में
ना कोई हमारा है।।

राम एक तेरा सहारा है
प्रभुजी एक तेरा सहारा है।।

मिलते-जुलते भजन...