राम सिया राम बोलो होले होले
राम सिया राम बोलो होले होले,
करते सारे काम चलो होले होले,
दुनिया के दुखड़ों से मिलेगा आराम,
भज ले प्रभु को छोड़ सारे तामझाम,
ख़ुशी का इनाम ले लो होले होले,
करते सारे काम चलो होले होले,
लगन लगा ले बात बन जायेगी,
जो जपेगा सुबह शाम,
होगी कामयाबी तेरे क़दमों,
होगा तेरा वक़्त भी गुलाम,
लगन लगा ले बात बन जायेगी,
जो जपेगा सुबह शाम,
होगी कामयाबी तेरे क़दमों,
होगा तेरा वक़्त भी गुलाम,
राम के बिना पत्ता ना डोले डोले,
करते सारे काम चलो होले होले,
तारा है अहिल्या और जटायु को,
वही जहाँ से तारेगा तुझे,
उसके सहारे जो रहेगा,
तो कभी ना भूखा मारेगा तुझे,
तारा है अहिल्या और जटायु को,
वही जहाँ से तारेगा तुझे,
उसके सहारे जो रहेगा,
तो कभी ना भूखा मारेगा तुझे,
किस्मत के ताले खोले खोले,
अनूपम सविता बोले बोले,
करते सारे काम चलो होले होले,
राम सिया राम बोलो होले होले,

