राम के दुलारे इक काम कर दे

  • Ram Ke Dulare Ek Kaam Karde

राम के दुलारे इक काम कर दे
प्यारे हनुमान इक काम कर दे ,
तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे इक काम कर दे।।

मेरे हिरदये में ऐसा दीप चला दो
तेरे चरणों में मेरा ध्यान लगा हो ,
मेरे सिर पे भी बाला हाथ धर दे,
तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे इक काम कर दे।।

पूजा पाठ जानू नहीं तेरी बाला जी,
तेरे हाथो में है डोर मेरी बाला जी,
जीवन नैया डोल रही पार करदे ,
तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे इक काम कर दे।।

सालसर वाले तेरा पार नहीं है,
मेहंदीपुर जैसा दरबार नहीं है,
मेरी झोली में भी थोड़ी भगति भर दे,
तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे इक काम कर दे।।

तुम सा न ग्यानी ध्यानी कोई जग में,
सारी दुनिया ही झुके तेरे पगमें,
चोखानी के दुःख सारे दूर करदे,
तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे इक काम कर दे।।

मिलते-जुलते भजन...