राधा भी दीवानी लागे

  • Radha Bhi Deewani Laage

कान्हा की मस्ती में दुनिया मस्तानी लागे,
हां मस्तानी लागे,
उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे,
हो उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे।

कान्हा तुम करुणा के सागर, तुम हो पालनहार,
मैं हूँ भुला एक मुसाफिर, पकड़ लो मेरा हाथ,

कान्हा तुम करुणा के सागर, तुम हो पालनहार,
मैं हूँ भुला एक मुसाफिर, पकड़ लो मेरा हाथ,
गुमसुम बैठी मैं डगर भी सुहानी लागे,
हां सुहानी लागे,
उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे-०२

और इस भजन का भी अवलोकन करें: ले लै राधा नाम की माला

कान्हा-कान्हा नाम रटूं मैं, अब तो आठो याम-०२
तन की बढ़ा दूर करत हैं, कान्हा-कान्हा नाम,

कान्हा-कान्हा नाम रटूं मैं, अब तो आठो याम-०२
तन की बाधा दूर करत हैं, कान्हा-कान्हा नाम,
कान्हा नाम से सफल जिंदगानी लागे,
जिंदगानी लागे,
उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे-०२

ना भाये मुझे माखन मिश्री, अब ना कोई मिठाई,
मेरे मन को भाये अब तो, कान्हा नाम मलाई,

ना भाये मुझे माखन मिश्री, अब ना कोई मिठाई,
मेरे मन को भाये अब तो, कान्हा नाम मलाई,
कान्हा के बगैर दुनिया वीरानी लागे,
हां वीरानी लागे,
उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे,
हो उनके प्रेम में तो, राधा भी दीवानी लागे।

मिलते-जुलते भजन...