पर्दा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी

  • Parda Na Kar Pujari Dikhne De Radha Pyari

पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी-०२
मेरे पास वक्त कम है, और बात है ढ़ेर सारी-०२
पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी,
मेरे पास वक्त काम है, और बात है ढ़ेर सारी।

कह देंगे मुझको मेरे मन में जो चल रहा है,
एकआस के सहारे जीवन निकल रहा है,
बड़ी मुश्किल को सहकर आयी है मेरी बारी,
पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी-०२
मेरे पास वक्त कम है, और बात है ढ़ेर सारी।

जग ने जो तीर मारे मैं थक के गिर पड़ी थी,
जब होश आयी मुझको श्यामा सामने खड़ी थी,
फिर हाथ ऐसा थम, चढ़ी नाम की खुमारी,
पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी-०२
मेरे पास वक्त काम है, और बात है ढ़ेर सारी।

और इस भजन को भी देखें: बरसाने में मंदिर देखा राधा रानी का

भव सिंधु में गिरी थी, कैसे मुझे उबारा,
मैं खुद नहीं हूँ आयी, इनका हुआ इशारा,
क्या क्या सुनाये तुमको, हरिदास ये बेचारी,
पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी-०२
मेरे पास वक्त कम है, और बात है ढ़ेर सारी,
पर्दा ना कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी-०२

मिलते-जुलते भजन...