ॐ जय सरस्वती माता I सरस्वती माता आरती
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता,
सद्गुण वैभव शालिनी-०२
त्रिभुवन विख्याता,
ॐ जय सरस्वती माता,
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता,
सद्गुण वैभव शालिनी-०२
त्रिभुवन विख्याता,
ॐ जय सरस्वती माता।
चंद्रवदनि पद्मासिनि धुति मंगलकारी, मैया धुति मंगलकारी,
सोहे शुभ हंस सवारी-०२
अतुल तेजधारी,
ॐ जय सरस्वती माता।
और इसे भी अवलोकन करें: माँ सरस्वती चालीसा
बाएं कर में वीणा दाएं करमाला, मैया दाएं करमाला,
शीश मुकुट मणि सोहे-०२
गल मोतियन माला,
ॐ जय सरस्वती माता।
देवी शरण जो आये उनका उद्धार किया, मैया उनका उद्धार किया,
बैठी मंत्र दासी-०२
रावण संहार किया,
ॐ जय सरस्वती माता।
विद्या दान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो, मैया ज्ञान प्रकाश भरो,
मोह अज्ञान की निरखा-०२
जग से नाश करो,
ॐ जय सरस्वती माता।
धूप दीप फल मेवा माँ स्वीकार करो, मैया तुम स्वीकार करो,
ज्ञानचक्षु दे माता-०२
जग निस्तार करो,
ॐ जय सरस्वती माता।
माँ सरस्वती की आरती जो कोई नर गावे, मैया जो कोई नर गावे,
हितकारी सुखकारी-०२
ज्ञान भक्ति पावे,
ॐ जय सरस्वती माता।
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता,
सद्गुण वैभव शालिनी-०२
त्रिभुवन विख्याता,
ॐ जय सरस्वती माता-०३

