ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान-०२
मैं हूँ तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान,
मधुर सुना दो तान,
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान।
जब से तुम संग मैंने, अपने नैना जोड़ लिए हैं,
क्या मैया क्या बाबुल, सबसे रिश्ते तोड़ लिए हैं,
तेरे मिलन को व्याकुल है, ये कबसे मेरे प्राण ,
मधुर सुना दो तान,
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान।
और इस भजन को भी रसपान करें: मोहन आओ तो सही
सागर से भी गहरी, मेरी प्रेम की गहराई,
लोक लाज कुल के मर्यादा, तज कर मैं तो आयी,
मेरी प्रीती से ओ निर्मोही, अब ना बनो अनजान,
मधुर सुना दो तान,
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान,
मैं हूँ तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान,
मधुर सुना दो तान-०३

