मुझे कोई राधा नाम सुना दो
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०२
अरे जो मन में है बतला दो-०२
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०२
मेरे मन के चाह अधूरे, श्याम करेंगे सपने पुरे-०२
एक बारी गोवर्धन जाकर,
एक बारी गोवर्धन जाकर, परिक्रमा लगवा दो,
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०२
हर दम नाम जपो मन अंदर, श्याम जी हैं प्रेम समुन्दर-०२
आएगी बरसाने वाली,
आएगी बरसाने वाली, एक आवाज़ लगा दो,
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०२
और इस भजन को भी देखें: एक बार बरसाने में तू आ के देख ले
राधा जी हैं श्याम की प्यारी, इनकी जोड़ी सबसे न्यारी-०२
ये दोनों हैं प्रेम समुन्दर,
ये दोनों हैं प्रेम समुन्दर, तुम भी डुबकी लगा लो,
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०२
राधा जी वृषभान दुलारी, बरसाने की प्यारी प्यारी-०२
सब भक्तों ने देखा उनको,
सब भक्तों ने देखा उनको, चरणों की रज अपना लो,
मुझे कोई राधा नाम सुना दो-०४




